
बिल्सी। विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यशील मॉडलों का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यार्थियों ने ग्लोबल वार्मिंग, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं प्रस्तुतीकरण कौशल की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
विद्यालय के निदेशक वी.पी. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला, डीएफओ निधि चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक केशव शर्मा एवं सोनिया गुप्ता ने भी सहभागिता की।


























