बदायूं। सर्राफा बाजार स्थित प्राचीन 84 घंटा हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का चौथा बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा, भक्ति भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

प्रातःकाल मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने भगवान श्री हनुमान जी का चमेली के तेल और सिंदूर से लेपन कर चोला चढ़ाया। इसके बाद नवीन वस्त्र एवं आभूषणों से बाबा का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गई तथा लड्डुओं का भोग लगाया गया।

नौतपा की भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम तक राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल शरबत वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शाम को हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, अजय रस्तोगी, आलोक भारद्वाज, मुकुल जोशी, नीति अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, कन्हैया मिश्रा, रामगोपाल पटवा, अशोक पटवा, संजय राणा, वंश मिश्रा, नितिन रस्तोगी एवं नरेश प्रजापति सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here