होम राज्य उत्तर प्रदेश जयपुरिया स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा कैंप के...

जयपुरिया स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा कैंप के तीसरे दिन खेल, कला और फायरलेस कुकिंग गतिविधियों की धूम,

बिल्सी। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल सहसवान में आयोजित “उत्साह समर कैंप” के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने खेल, कला और फायरलेस कुकिंग गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिन की शुरुआत जुम्बा और मेडिटेशन से हुई।

कैंप में शतरंज, टेबल टेनिस, पिकलबॉल, स्केटिंग, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता में बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।

फायरलेस कुकिंग एक्टिविटी में विद्यार्थियों ने सैंडविच, भेलपुरी, नारियल लड्डू और मोजिटो जैसे व्यंजन तैयार किए। प्रधानाचार्या प्रवीण अरोरा और निदेशक अश्विनी माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here