सहसवान। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती एवं मदर्स डे के अवसर पर विशेष असेंबली का आयोजन उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटक, कविता पाठ एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन, विचारों तथा माताओं के निःस्वार्थ प्रेम को दर्शाया गया। वहीं किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और नृत्य के जरिए अपनी माताओं के प्रति प्रेम व्यक्त किया।

कार्यक्रम में माताओं के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। साथ ही माताओं ने अपने बच्चों के साथ रैंप वॉक कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण अरोड़ा ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करने में सहायक होते हैं।

निदेशक श्री अंशुल माहेश्वरी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here