बिल्सी:नगर पालिका परिषद बिल्सी के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर एवं वर्तमान चेयरमैन ज्ञान देवी सागर की 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ उनके आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दंपति को पटका पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं केक काटकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद पलीबाल, सभासद मनीष असाबा, राजीव माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, तौफीक अंसारी, दिलीप बाबू, बनवारी लाल माहेश्वरी, दीपक वाल्मीकि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here