बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “हमारा गृह, हमारी जिम्मेदारी” रही, जिसके तहत विद्यार्थियों ने पोस्टर, पेंटिंग और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें बच्चों की रचनात्मकता और जागरूकता देखने को मिली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह और प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने “पृथ्वी को बचाएं” का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here