


बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस का महत्व बताया गया।
कक्षा 9 से 12 तक निबंध प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 8 तक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, वहीं छोटे बच्चों ने पोस्टर व प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। पीजी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति प्रेम व्यक्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर ट्री-मैन प्रशांत जैन ने भी बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


























