सहसवान। सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद निवासी गुड्डू वाल्मीकि का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी (सचिवालय, लखनऊ) पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी इस उपलब्धि पर नगरवासियों एवं समाज के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

गुड्डू वाल्मीकि, स्व. महावीर के पुत्र एवं स्व. रामलाल वाल्मीकि के सुपुत्र हैं। बताया जाता है कि बचपन में ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद उनका पालन-पोषण उनके चाचा सतवीर वाल्मीकि एवं राजवीर उर्फ पप्पू ने किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

उनके दादा स्व. रामलाल वाल्मीकि का सपना था कि उनका पोता एक दिन अधिकारी बने, जिसे गुड्डू वाल्मीकि ने साकार कर दिखाया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद Indian Institute of Technology (BHU) से बीटेक की पढ़ाई पूरी की।

अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवारजनों एवं शुभचिंतकों को दिया।

उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा मंडल मंत्री रितु रानी, आकाश वाल्मीकि, नीरज भारती, वीरेश, महेश, इंद्रपाल, महोत्सव, कमलेश, शेर यादव, मुन्नालाल, चमन प्रजापति, श्याम प्रजापति एवं राजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here