होम राज्य उत्तर प्रदेश एसएसपी अंकिता शर्मा की कड़ी कार्रवाई: फरियादी से अभद्रता करने पर बिसौली...

एसएसपी अंकिता शर्मा की कड़ी कार्रवाई: फरियादी से अभद्रता करने पर बिसौली कोतवाल समेत दो निलंबित, वीडियो वायरल होते ही हुआ बड़ा एक्शन,

बदायूं। जिले में फरियादी से अभद्रता का मामला सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बिसौली कोतवाली में दृष्टिहीन फरियादी के साथ गाली-गलौज और धक्कामुक्की के मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में कोतवाल फरियादी को गाली देते और धक्का देकर थाने से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर निवासी दृष्टिबाधित मोरपाल अपने भतीजे के सड़क हादसे के मामले में कार्रवाई न होने से परेशान होकर दोबारा बिसौली कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि वहां हल्का दरोगा भूपेंद्र यादव ने उनके साथ अभद्रता की और बाद में कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भी गाली-गलौज करते हुए उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और मामले की जांच सीओ बिसौली को सौंप दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here