


बदायूं। जनपद में होली के पावन पर्व के अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया। बदायूं स्थित भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय ने की।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज को संगठित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे पंकज शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में तन, मन और धन से सहयोग करें और इसे ऐतिहासिक बनाएं।
समिति के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान 19 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी मंथन किया और उसे सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय कीं। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन साहस, धर्म और न्याय का प्रतीक है और उनके आदर्शों से समाज को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर अजय मिश्रा (महामंत्री), नाथूलाल पाराशरी (कोषाध्यक्ष), राहुल चौबे, रजनी मिश्रा, एन. एल. शंखधार, प्रदीप दुबे, गौरव शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, रविंद्र उपाध्याय, दिनेश शर्मा, अशोक गोड, अमित पांडेय, संजीव शर्मा, आयुष भारद्वाज, डॉ. भास्कर शर्मा, डॉ. उमेश गॉड, सचिन भारद्वाज, राजीव शर्मा, राजेश शर्मा, अमन शर्मा, मयंक शर्मा, सुमित शंभू, अजय शर्मा, आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


























