होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी बदायूं–बिजनौर मार्ग के बदायूं से नरैनी तक चौड़ीकरण का 25 फरवरी...

बिल्सी बदायूं–बिजनौर मार्ग के बदायूं से नरैनी तक चौड़ीकरण का 25 फरवरी से होगा शुभारंभ,

बदायूं–बिजनौर राज्य मार्ग संख्या 51 पर बदायूं से बिल्सी होते हुए नरैनी चौराहे तक 35 किलोमीटर लंबे बहुप्रतीक्षित चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ आगामी 25 फरवरी (बुधवार) से किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत मार्ग की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। कार्य के लिए सरकार द्वारा 89 करोड़ 71 लाख 78 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

कार्यदायी संस्था निर्माण खंड द्वितीय के सहायक अभियंता ने बताया कि इस 35 किलोमीटर लंबे मार्ग में लगभग 1 किलोमीटर हिस्सा बिल्सी नगर के अंदर से गुजरता है। नगर क्षेत्र में सड़क का काला डामरीकरण कर सुधारीकरण किया जाएगा, वहीं मोड़ों पर चौड़ीकरण कर यातायात को और अधिक सुगम बनाया जाएगा। खास बात यह है कि नगर के भीतर किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

इस परियोजना का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री वी.एल. वर्मा एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। चौड़ीकरण कार्य शुरू होने से बदायूं–बिल्सी–नरैनी मार्ग पर यातायात सुचारु होगा और जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here