
बदायूं। ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, जनपद बदायूं शाखा का द्विवार्षिक निर्वाचन आज 06 जनवरी 2026 को विकास भवन सभागार, बदायूं में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्री संजय तोमर, वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष, ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की देखरेख में संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बदायूं के अध्यक्ष श्री संजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई।
निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन परिणाम के अनुसार
आकाश सक्सेना को अध्यक्ष,
उत्कर्ष वर्मा को जिला महामंत्री,
अनुज सक्सेना एवं कमलकांत गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
अशोक कुमार को सम्प्रेक्षक,
शेषनारायण को कोषाध्यक्ष,
तथा प्रीतिका पंत को संगठन मंत्री चुना गया।
वहीं मनोज कुमार गुप्ता और संजय कुमार आर्य को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।
निर्वाचन अधिकारी श्री संजय तोमर द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश सक्सेना और जिला महामंत्री उत्कर्ष वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हितों की रक्षा, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और विभागीय एकता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


























