बिल्सी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता बरेली मंडल श्री राघवेंद्र सिंह एवं अधीक्षण अभियंता बदायूं श्री चंद्रशेखर ने गुरुवार को बिल्सी क्षेत्र में आयोजित विद्युत समाधान शिविरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बिल्सी उपखंड कार्यालय में लगे कैंप के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र नगला डल्लू में भी शिविर का जायजा लिया।

इसके बाद अधिकारियों ने बिल्सी कस्बे में लगे ट्रांसफार्मरों की स्थिति का निरीक्षण किया तथा विद्युत चोरी में दी जा रही छूट एवं विद्युत बिल समाधान योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया।

इस दौरान स्वदेश केसरी न्यूज़ के संवाददाता ललित मोहन वार्ष्णेय (बिल्सी) से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की प्राथमिकता है और समाधान योजना में और अधिक तेजी लाने के लिए कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आज बिल्सी उपखंड के अंतर्गत लगे कैंपों में कुल 246 उपभोक्ताओं द्वारा लगभग 25.8 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई, जो योजना की सफलता को दर्शाता है।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी जयप्रकाश एवं अवर अभियंता गजेंद्र पाल, सोनू कश्यप सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here