होम राज्य उत्तर प्रदेश सेफ कॉलेज के संस्थापक डॉ. विनय शर्मा के आकस्मिक निधन पर ...

सेफ कॉलेज के संस्थापक डॉ. विनय शर्मा के आकस्मिक निधन पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,

बिल्सी (बदायूं)। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में गुरुवार को सेफ कॉलेज के संस्थापक डॉ. विनय शर्मा के आकस्मिक निधन पर एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक वी. पी. सिंह, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. विनय शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

विद्यालय के निदेशक वी. पी. सिंह ने कहा कि डॉ. विनय शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त व्यक्तित्व और प्रेरणास्रोत थे। उनका योगदान शिक्षा जगत में सदैव याद रखा जाएगा। उनका अचानक जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

अंत में विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here