बिल्सी (बदायूं)। विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से चलाई जा रही बिजली बिल राहत योजना 2025–26 के तहत बिल्सी क्षेत्र में लगाए जा रहे कैंपों का गुरुवार को मुख्य अभियंता (वाणिज्य) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ श्री नरेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिल्सी टाउन उपकेंद्र और बिल्सी ग्रामीण उपकेंद्र पर लगे कैंपों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि हर उपभोक्ता को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।
मुख्य अभियंता ने कहा कि बिजली बिल राहत योजना 2025–26 आम जनता के लिए बेहद लाभकारी है, इसलिए किसी भी उपभोक्ता को इससे वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाई जाए।
ग्रामीण क्षेत्र में 2.6 लाख रुपये की वसूली
निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि बिल्सी ग्रामीण उपकेंद्र के सिरासौल गांव में लगे कैंप में-कुल 26 उपभोक्ताओं ने योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया जिसमें 2.6 लाख रुपये की धनराशि जमा हुई
बिल्सी टाउन में 3.6 लाख रुपये का राजस्व संग्रह
वहीं बिल्सी टाउन उपकेंद्र पर लगाए गए कैंप में- 28 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया-3.6 लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई, निरीक्षण के समय उपखंड अधिकारी जयप्रकाश, अवर अभियंता गजेंद्र पाल तथा अन्य विभागीय कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते योजना का लाभ उठाकर अपने बिजली बिल के बोझ से राहत पाएं।














