

अलापुर (बदायूं)।अलापुर नगर के मुख्य बाजार की सड़कों का हाल ऐसा है कि बिना बारिश के भी सड़कें नाले का रूप ले चुकी हैं। नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा, दुर्गंधयुक्त कीचड़ भरा पानी सड़कों पर भरकर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों का सामान्य आवागमन तक दूभर हो गया है। व्यापारियों के अनुसार यह समस्या लंबे समय से जारी है, लेकिन नगर पंचायत की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
10 दिन पूर्व -पूर्व विधायक सिनोद शाक्य से लगाई थी गुहार, मिला था शीघ्र समाधान का आश्वासन—10 दिन बाद भी नहीं दिखी कार्रवाई
लगभग 10 दिन पहले अलापुर के इस बाजार के पीड़ित व्यापारी पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उर्फ दीपू भैया के निवास पर पहुंचे थे। व्यापारियों ने इस विकट समस्या का विस्तृत वर्णन करते हुए त्वरित समाधान की मांग की थी।सिनोद शाक्य ने व्यापारियों को भरोसा दिया था कि समस्या का निस्तारण जल्द कराया जाएगा।लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी मौके पर कोई कार्रवाई न दिखने से व्यापारियों में निराशा फैल गई है।
व्यापारी नेताओं ने भाजपा पदाधिकारियों से साधा संपर्क—
समस्या का समाधान न होता देख आज व्यापार मंडल से जुड़े नगर के बड़े व्यापारी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शारदाकांत उर्फ सीकू भैया और दातागंज विधायक राजीव सिंह उर्फ बब्बू के बड़े भाई
एडवोकेट विनय कुमार से मिलकर इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई,व्यापारियों ने दोनों नेताओं को बताया कि गंदे पानी और कीचड़ के कारण व्यापार चौपट हो रहा है, ग्राहक बाजार में आने से बच रहे हैं, और हर दिन हादसे होते रहते है।इस पर भाजपा पदाधिकारियों ने तुरंत नगर पंचायत अलापुर के ई.ओ. से मोबाइल पर वार्ता की और उनके सामने ही निर्देश दिया कि-“15 दिनों के अंदर हर हाल में नालों की सफाई कर पानी निकासी की समस्या खत्म की जाए।”नेताओं ने आश्वस्त किया कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ, तो वे खुद व्यापारियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
लंबे समय से भाजपा समर्थक रहे व्यापारी अब खुद को महसूस कर रहे उपेक्षित
अलापुर का व्यापारी समाज लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत समर्थक रहा है।लेकिन लगातार उपेक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवालों की अनदेखी होने के कारण व्यापारी अब निराश और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि “करोड़ों का व्यापार इसी बाजार में होता है, लेकिन सड़कों पर रोज-गंदा पानी कीचड़ में फिसलना, गंदे पानी से होकर गुजरना हमारी मजबूरी बन गया है। न कोई सुनवाई, न कोई सफाई!”“नालों की सफाई और पानी निकासी तत्काल जरूरत है।
अब निगाहें समाधान पर—क्या 15 दिन में बदलेगा अलापुर बाजार का हाल?
लोकल व्यापारी अब नगर पंचायत और भाजपा नेताओं की सक्रियता पर नजर रखे हुए हैं।लोगों में चर्चा है कि-“अब देखना यह है कि 15 दिनों में बाजार की यह नारकीय स्थिति सुधरती है या फिर व्यापारियों को फिर नए प्रयास करने पड़ेंगे।”


























