पटना। बिहार की राजनीति में कल का दिन ऐतिहासिक रहेगा, जब पटना के गांधी मैदान मे दोपहर 11:30 बजे मुख्यमंत्री के रूप मे 10वीं बार नीतीश कुमार पुनः राज्य की कमान संभालेंगे हैं। शपथ-ग्रहण से पूर्व उन्हें बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा।

इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व माननीय नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान अनूप सिंह पटेल ने उन्हें बुके भेंट कर ऐतिहासिक जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटेल की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण दिया।

अनूप सिंह पटेल, जो कि बदायूं सिविल लाइंस के निवासी हैं, वर्तमान में JDU के यूपी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अनूप सिंह पटेल ने कहा कि—
“माननीय नीतीश कुमार जी का 10 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना बिहार के विकास, सुशासन और स्थिर राजनीति का प्रतीक है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर अत्यंत उत्साह है।”

नीतीश कुमार के साथ हुई इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों नेताओं ने आने वाले समय में उत्तर प्रदेश मे भी और अधिक संगठनात्मक मजबूती और बेहतर समन्वय पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here