






बदायूं। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज संतोष कुमार इंटर कॉलेज, गंगोला के विशाल खेल मैदान में माननीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विधायक दातागंज श्री राजीव कुमार उर्फ बब्बू भैया ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। उन्होंने 800 मीटर दौड़ के धावकों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता प्रदान करते हैं, और सरकार लगातार खेल प्रतिभाओं को अवसर दे रही है।
म्याऊं विकासखंड की टीमों ने जमाया दबदबा—कबड्डी और वॉलीबॉल में रही विजेता
प्रतियोगिता में म्याऊं ब्लॉक के खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला।
- सब जूनियर कबड्डी – म्याऊं विजेता
- जूनियर कबड्डी – म्याऊं विजेता
- सीनियर कबड्डी – म्याऊं विजेता
- सीनियर वॉलीबॉल – म्याऊं विजेता
लगातार चार वर्गों में म्याऊं की टीमों ने जीत दर्ज करके राजीव बब्बू भैया के सामने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के परिणाम
सब जूनियर उच्चीकूद
- प्रथम – रुचित
- द्वितीय – उदित
- तृतीय – मोहन
सब जूनियर 100 मीटर दौड़
- प्रथम – अरुण
- द्वितीय – विकास
- तृतीय – कौशल
सब जूनियर 800 मीटर दौड़
- प्रथम – विकास
- द्वितीय – अनुज
- तृतीय – ऋषिकांत
सीनियर 1500 मीटर दौड़
- प्रथम – शैलेश
- द्वितीय – सोनू
- तृतीय – टिंकू
जूनियर 100 मीटर दौड़
- प्रथम – हरवंश
- द्वितीय – प्रियांशु
- तृतीय – पवन
महिला सब जूनियर 100 मीटर दौड़
- प्रथम – रूपा
- द्वितीय – शिवानी
- तृतीय – शीतल राठौर
जूनियर उच्चीकूद
- प्रथम – कुलदीप
कुश्ती सब जूनियर पुरुष वर्ग
- प्रथम – शिवम
महिला सीनियर 100 मीटर दौड़
- प्रथम – तुलसी
सब जूनियर 800 मीटर महिला वर्ग
- प्रथम – शिवानी
- द्वितीय – शीतल
- तृतीय – कीर्ति
अतिथि व आयोजक भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में चेयरमैन नगर पालिका दातागंज अनूप गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.एल. शर्मा, पीटीआई रोहित कुमार, तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।


























