बदायूंभारत विकास परिषद की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली रोहिलखंड पूर्व प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता इस बार बदायूं में आयोजित की जा रही है। आयोजन का दायित्व गौरीशंकर शाखा, बदायूं को सौंपा गया है, और तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं।

शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बी.आई.एम.टी. कॉलेज, ककराला रोड, बदायूं में कल रविवार, 2 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए प्रांत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों से कई टीमों का आगमन होगा, जिनका पंजीकरण सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा।

मुख्य अतिथि और विशेष पर्यवेक्षक होंगे मौजूद

जिला संयोजक आयुष भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बदायूं के विभाग प्रचारक श्री सुधांशु जी उपस्थित रहेंगे।वहीं, कार्यक्रम के पर्यवेक्षक के रूप में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री नरेंद्र अरोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

भव्य प्रारंभ और समापन

प्रांत गतिविधि संयोजक अजय सक्सेना ने बताया कि दीप प्रज्वलन समारोह सुबह 10:00 बजे होगा, जिसके बाद 10:30 बजे से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।कार्यक्रम का समापन दोपहर 3:00 बजे भोजन और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा।

इस आयोजन को लेकर परिषद सदस्यों में उत्साह का माहौल है। सभी शाखा पदाधिकारी व स्वयंसेवक आयोजन की अंतिम तैयारियों में जुटे हैं ताकि प्रतिभागियों को बेहतर मंच और माहौल मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here