होम राज्य उत्तर प्रदेश आधुनिक तकनीक से दोगुनी होगी किसानों की आय: यारा फर्टिलाइजर ने आयोजित...

आधुनिक तकनीक से दोगुनी होगी किसानों की आय: यारा फर्टिलाइजर ने आयोजित की किसान गोष्ठी,

बिल्सी। आलू की खेती का आधुनिकीकरण कर किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से यारा फर्टिलाइजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बिल्सी के नारायण ग्रीन हाउस में एक भव्य किसान गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने सैकड़ों किसानों को उन्नत बीज चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जल संरक्षण तकनीक, कीट नियंत्रण और आधुनिक डिजिटल मॉनिटरिंग पर मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों का कहना था कि नई तकनीकों से खेती की लागत घटेगी और उत्पादन व गुणवत्ता दोनों में बढ़ोतरी होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय एग्रोनॉमिस्ट शुभम व संतोष कौशिक ने की, जबकि संचालन टेरिटरी मैनेजर डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला व सुनील कुमार ने भी किसानों को व्यवहारिक जानकारी दी।

किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि वे आधुनिक तकनीकें अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कदम उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here