बिल्सी। भारतीय हलदर किसान यूनियन के जिला संगठन मंत्री नीरज अग्निहोत्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने बताया कि निजी कार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहने के चलते संगठन को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। इसी कारण उन्होंने स्वेच्छा से अपना पद छोड़ने का निर्णय लिया।
नीरज अग्निहोत्री ने यूनियन के जिला अध्यक्ष को त्यागपत्र भेजते हुए कहा कि संगठन उनके दिल के करीब है, लेकिन परिस्थितिवश अब सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभाना संभव नहीं है। उनके इस्तीफे से यूनियन के कार्यकर्ताओं में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली है।


























