बिसौली क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसे ने दो युवा सर्राफा व्यापारियों की जिंदगी छीन ली। यह बिसौली की दूसरी बड़ी घटना है जिसने कस्बे को गहरे शोक में डुबो दिया है।

गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट जुलेहपुरा बनकोटा के पास शनिवार देर रात सर्राफा व्यापारियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कस्बा बिसौली निवासी अंशुल (पुत्र केशव) और स्पर्श गर्ग (पुत्र आलोक गर्ग) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बरेली से लौट रहे थे और जुल्हेपुरा भमोरी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने सड़क किनारे छतिग्रस्त कार देखी तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर थाना वजीरगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को खबर दी।

दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे कस्बे में गम का माहौल है और व्यापारिक वर्ग सदमे में है। कस्बे के लोगों का कहना है कि यह बिसौली के लिए एक और बड़ी क्षति है, जिसने सभी को भीतर तक झकझोर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here