बिल्सी। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा अमृतमयी वर्षा के विराम दिवस पर मंगलवार दोपहर कथा स्थल ज्वाला प्रसाद जैन इंटर कॉलेज परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कथा प्रारंभ होने से पूर्व बालाजी धाम के महंत पंडित श्री मटरू मल शर्मा (महाराज) ने क्षेत्रीय पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट कवरेज और श्रेष्ठ लेखनी के लिए सम्मानित किया। महंत श्री शर्मा ने पत्रकारों को बालाजी महाराज का पटका एवं माला पहनाकर साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्वदेश केसरी के तहसील ब्यूरो प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय सहित डॉ. नीरज अग्निहोत्री, प्रशांत जैन, अतुल वार्ष्णेय, सूरज सागर, विवेक चौहान, देव ठाकुर सहित समस्त तहसील स्तरीय पत्रकारों का अभिनंदन किया गया।

महंत श्री मटरू मल शर्मा-महाराज ने कहा कि समाज में पत्रकारिता का योगदान अमूल्य है। मीडिया न केवल घटनाओं और समाचारों को जनता तक पहुंचाता है, बल्कि धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान पत्रकारिता को और अधिक सशक्त तथा समाजोपयोगी बनाता है।

सम्मान समारोह में बालाजी सेवा समिति के संजीव शर्मा सहित धाम के अनेक पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भावनात्मक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here