बिल्सी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को सीएचसी बिल्सी में मंडल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और युवाओं ने रक्तदान किया। व्यापारी नेता अवधेश लड्ढा समेत अनेक लोगों ने साथियों के साथ रक्तदान कर सहभागिता निभाई। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शिविर में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here