बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शुक्रवार को पहली बार छात्रों के लिए 3D प्लेनेटेरियम शो का आयोजन किया गया। गुंबदनुमा थिएटर में बच्चों ने ग्रह-नक्षत्रों, तारामंडल और अंतरिक्ष से जुड़े रहस्यों का रोमांचक अनुभव किया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को विज्ञान और खगोल विज्ञान की ओर प्रेरित करते हैं। एमडी राहुल कुमार सिंह ने इसे बच्चों की जिज्ञासा को नई दिशा देने वाला बताया। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों को यह अनुभव मानो वास्तविक अंतरिक्ष यात्रा जैसा लगा।इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here