बरेली: कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार “स्पोर्ट्स फॉर स्कूल” कार्यक्रम के तहत मंडलीय अंडर-14, 17 व 19 बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में बरेली मंडल की छात्राओं ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में चयनित विजेता छात्राएं इस प्रकार रहीं –

  • अंडर 14 वर्ग – बॉबी सिंह (30 किग्रा)
  • अंडर 17 वर्ग – अनामिका (40 किग्रा)
  • अंडर 19 वर्ग – नैना (50 किग्रा), अमनप्रीत कौर (72 किग्रा) एवं राधा कश्यप (61 किग्रा)

चयनित छात्राओं को विद्यालय की व्यवस्थापिका श्रीमती सरोज अग्रवाल ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना गहलोत ने छात्राओं को आगे भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में श्री प्रशांत सिंह, श्री सचिन व निलेश सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा शर्मा, खेल शिक्षिकाएं निधि व सुनीता सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here