होम राज्य उत्तर प्रदेश करंट लगने से महिला की मौत, परिवार को मिली दुखद खबर

करंट लगने से महिला की मौत, परिवार को मिली दुखद खबर

बिल्सी। थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में अकेली रह रही 45 वर्षीय शीला देवी की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शीला देवी का परिवार पंजाब में मजदूरी करता है। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह पंखा लगाने के लिए स्विच ऑन कर रही थीं, तभी अचानक करंट दौड़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह पड़ोसियों ने जब घर का दरवाजा खोला तो शव पास पड़ा मिला। घटना की सूचना परिवार को फोन पर दे दी गई है। गांव में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here