बिल्सी। उझानी मार्ग पर वैन गांव की पुलिया के पास आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे सिरासोल निवासी राजमिस्त्री यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड़िया और बेटी अलीशा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ग्रामीणों के अनुसार, यूसुफ आधार कार्ड बनवाकर परिवार के साथ बिल्सी से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे वैन गांव की पुलिया के निकट पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

सूचना पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here