बदायूं। श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल, पंजाबी चौक में 25 जुलाई को हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न कक्षाओं में प्रियंजन, वानया, कंचन, भूमि, आराध्य गुप्ता और परिधि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने छात्रों को तीजोत्सव का महत्व बताया। कार्यक्रम में शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।


























