बिल्सी। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे 5 दिवसीय बिजली बिल सुधार कैंप की श्रृंखला में रविवार को उपखंड कार्यालय बिल्सी में शिविर का चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने भाग लिया और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
उपखंड अधिकारी (एसडीओ) जयप्रकाश की देखरेख में आयोजित इस शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 5 शिकायतें बिजली बिल से संबंधित थीं, जिनमें से 4 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। 7 शिकायतें मीटर खराबी को लेकर आईं, जिनमें से 4 का निस्तारण तत्काल किया गया, जबकि 1 शिकायत मीटर नंबर अपडेट से संबंधित थी।
इसके अलावा 8 उपभोक्ताओं ने लोड बढ़ाने की मांग की, जबकि 4 शिकायतें मोबाइल नंबर अपडेट को लेकर थीं — जिन्हें मौके पर ही सुलझा दिया गया। 1 शिकायत चेक मीटर से संबंधित थी, जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए सहायक अभियंता मीटर, बिल्सी को भेजा गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इसका निस्तारण एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा।
शिविर के दौरान बिजली विभाग ने 95 उपभोक्ताओं से कुल ₹2.54 लाख की राजस्व वसूली भी की, जो कि उपखंड स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
एसडीओ जयप्रकाश ने बताया कि यह शिविर उपभोक्ताओं की समस्याओं को मौके पर ही हल करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि जनता को बिजली विभाग के चक्कर न लगाने पड़ें।
अपील:
बिल्सी क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि यदि उनकी भी कोई शिकायत लंबित है, तो 22 जुलाई 2025 को अंतिम दिन उपखंड कार्यालय बिल्सी पहुंचकर अपनी शिकायतें पंजीकृत कराएं और समाधान प्राप्त करें।
आज के शिविर में अवर अभियंता गजेंद्र पाल, बिलिंग बाबू कुलदीप, बिलिंग बाबू अभिषेक सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


























