




बदायूं।भारत विकास परिषद की गौरीशंकर शाखा द्वारा रविवार को जिला पंचायत सभागार में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हरियाली, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर इस कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विमलेश गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा चौहान और गंगा समग्र की जिला संयोजक के रूप में सीमा चौहान उपस्थित रहीं।
माँ शारदा एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भारत विकास परिषद के प्रांतीय गतिविधि संयोजक अजय सक्सेना और कार्यक्रम संयोजक रचना शंखधार ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
तीज महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भोलेनाथ के रूप में सजे अर्जुन वर्मा और गौरी रूप में सजीं नन्हीं बच्चियाँ टिया वर्मा, सिद्धि पाठक, आध्या वर्मा, शालिनी पाठक ने सुंदर भजन पर प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। श्यामलाल के नाती ज्वेलर्स के हरिकृष्ण वर्मा और वर्षा यादव ने बच्चियों को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली तीज पर आधारित नृत्य, भजन, युगल नृत्य, गायन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
आर.के. उपाध्याय ने “ओ साथी रे तेरे बिना क्या जीना…” गीत पर दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति दी।
एकल नृत्य में दीपमाला गोयल, रचना शंखधार, अंजली महाजन, अंजू सक्सेना, निधि वर्मा, राखी सक्सेना, शिवांगी वर्मा, नंदिनी, प्रियंका, मौली, यति और मुस्कान शामिल रहीं।
युगल नृत्य में अंजू सक्सेना–राजीव भारती और अंजली महाजन–जितेंद्र महाजन की जोड़ी ने मनभावन प्रस्तुतियां दीं।
निर्णायक मंडल ने तय मानकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया, जिसमें अंजू सक्सेना को तीज क्वीन घोषित किया गया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रचना शंखधार एवं नीतू मिश्रा ने किया।
इस मौके पर शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आर.के. उपाध्याय, संरक्षक रामौतार शर्मा, मनीष सिंघल, हरिकृष्ण वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, अशोक गोड़, दिनेश शर्मा, मुकेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुलाटी, जितेंद्र महाजन, संजय उपाध्याय, जिला संयोजक आयुष भारद्वाज समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


























