होम राज्य उत्तर प्रदेश तिरंगा की रोशनी से नहाया बिल्सी का कांवड़ मार्ग बायपास, नगर पालिका...

तिरंगा की रोशनी से नहाया बिल्सी का कांवड़ मार्ग बायपास, नगर पालिका ने तिरंगा एलईडी लाइट से सजाया है कांवड़ मार्ग,चेयरपर्सन ने रात मे किया निरीक्षण,

बिल्सी। सावन माह के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद बिल्सी द्वारा कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बायपास मार्ग को तिरंगा एलईडी लाइट से सजाया गया है। यह कार्य शासन के निर्देशों के अनुपालन में किया गया है, जिससे नगर में से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों को रात्रि मार्ग में बेहतर रोशनी मिल सके।

बीती रात पालिका चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर स्वयं मौके पर पहुंचीं और एलईडी लाइट की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका कर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान बायपास मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और मार्ग की साफ-सफाई भी पूरी तरह व्यवस्थित रहे।

चेयरपर्सन ने कहा कि सावन माह में नगर के माध्यम से प्रतिवर्ष हजारों शिवभक्त कांवड़ यात्रा करते हैं, ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नगरपालिका टीम को अलर्ट मोड में रहकर निरंतर निगरानी करने और यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के समय नगर पालिका के कई कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here