होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में बाबा खाटू श्याम का 216वां मासिक संकीर्तन आज होगा भव्य...

बिल्सी में बाबा खाटू श्याम का 216वां मासिक संकीर्तन आज होगा भव्य आयोजन-ऋतुराज आम के फलों से सजेगा बाबा का दरबार, बरेली की सौम्या खंडेलवाल और उज्ज्वल वार्ष्णेय करेंगे भजन प्रस्तुति

बिल्सी (बदायूं)।नगर में भक्ति रस की गंगा बहाने के लिए बाबा खाटू श्याम का 216वां मासिक संकीर्तन आज शनिवार, 21 जून को भव्य आयोजन के साथ मनाया जाएगा। यह संकीर्तन श्री रामलीला रंगमंच पर शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें नगर व आसपास के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

ऋतुराज आम से सजेगा दरबार

श्री श्याम सेवा मंडल बिल्सी द्वारा आयोजित इस संकीर्तन के संबंध में गुरुजी विकास वार्ष्णेय भैया जी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा का भव्य दरबार इस बार ऋतुराज आम के फलों से सजाया जाएगा। भक्तों को रंग-बिरंगे आमों की खुशबू और बाबा के दरबार की छटा एक अलग ही भक्ति भाव में डुबो देगी।

भजन संध्या में गूंजेगा बाबा का नाम

इस संकीर्तन में विशेष भजन प्रस्तुति देने आ रही हैं नाथ नगरी बरेली की सुप्रसिद्ध भजन गायिका सौम्या खंडेलवाल, जिनका साथ देंगे नगर के भजन गायक उज्ज्वल वार्ष्णेय। दोनों भजन गायक अपने मधुर स्वरों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे और श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर करेंगे।

विशेष साउंड व्यवस्था

आयोजन की गरिमा और संगीतमय वातावरण को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए श्री श्याम जी साउंड द्वारा विशेष ध्वनि एवं लाइटिंग व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के संकीर्तन का आनंद ले सकें। श्री श्याम सेवा मंडल ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में संकीर्तन में शामिल होकर बाबा श्याम की कृपा प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here