चंदौसी। अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा (पंजी.) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 25 मई 2025 को श्री बारहसैनी सेवा सदन, चंदौसी में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. गुप्ता द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

समारोह में इंजी. सुशील वार्ष्णेय (दिल्ली) को प्रधान, सीए अतुल वार्ष्णेय (अलीगढ़) को वरिष्ठ उप प्रधान, श्री योगेश गुप्ता LIC (अलीगढ़) को महामंत्री, डॉ. चन्द्रशेखर ऋषि (अलीगढ़) को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अतिरिक्त श्री सुभाष चंद्र भोलेनाथ (चंदौसी), एड. देवेन्द्र वार्ष्णेय (सरायतरीन), एड. विनय वार्ष्णेय (बबराला), श्री आलोक वार्ष्णेय (एटा) को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

इस आयोजन में बिल्सी के लिए गर्व का क्षण तब आया जब श्री अमित वार्ष्णेय (बिल्सी) को महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी में सभासद के रूप में नामित किया गया। उनके चयन पर स्थानीय समाज में प्रसन्नता व्यक्त की गई और उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं।

महिला इकाई और युवा इकाई के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई, जिसमें श्रीमती सुनीता वार्ष्णेय (गाजियाबाद) महिला इकाई की अध्यक्ष और श्री विकास वार्ष्णेय (बहजोई) युवा इकाई के अध्यक्ष बनाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राकेश वार्ष्णेय (एटा) और विशिष्ट अतिथियों में श्री सुबोध वार्ष्णेय (चंदौसी), श्री वीरेन्द्र वार्ष्णेय (इस्लामनगर), श्रीमती लता वार्ष्णेय (चेयरमैन चंदौसी), श्री राजेश शंकर राजू (चेयरमैन बहजोई) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक वार्ष्णेय फैंसी ने की और मंच का संचालन डॉ. सौरभ वार्ष्णेय द्वारा किया गया। महासभा के महासचिव श्री अमित के एस ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here