बदायूं। भारत विकास परिषद गौरी शंकर शाखा, बदायूं की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का 2025-26 सत्र हेतु शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जोली ने की, जबकि प्रांतीय संयोजक (रक्तदान) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सबसे पहले प्रांत स्तर से जिला संयोजक पद पर नव नियुक्त आयुष भारद्वाज को शपथ दिलाई गई और उनके दायित्वों से अवगत कराया गया।

शाखा स्तर की कार्यकारिणी में—

  • वीरेश कुमार वार्ष्णेय ने अध्यक्ष
  • सौरभ रस्तोगी ने सचिव
  • रविंद्र कुमार उपाध्याय ने कोषाध्यक्ष
    के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

संरक्षक पद की शपथ चंद्र प्रकाश गुप्ता और राम अवतार मिश्रा ने ली।

अन्य प्रमुख दायित्वधारी इस प्रकार रहे:

  • मनीष सिंघल – संयोजक (समन्वय)
  • मुकेश गुप्ता – संयोजक (समर्पण)
  • हरि कृष्ण वर्मा – संयोजक (सहयोग)
  • रचना शंखधार – महिला संयोजिका
  • दीप्ति गुप्ता – बाल संस्कार संयोजिका
  • विनीता सक्सेना – संगठन सचिव
  • सुनील वार्ष्णेय व राजेंद्र गुलाटी – पर्यावरण संयोजक
  • राजेंद्र गुप्ता – संपर्क संयोजक
  • दिनेश शर्मा – संस्कार संयोजक
  • देवेंद्र कुमार गुप्ता – सह सचिव
  • संजय उपाध्याय – सह कोषाध्यक्ष
  • अंकित वर्मा – सेवा संयोजक
  • विजय नारंग – ऑडिटर

समारोह के अंत में प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जॉली द्वारा गत सत्र 2024-25 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय, पूर्व सचिव अजय सक्सेना, वर्तमान सचिव सौरभ रस्तोगी, कोषाध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय और पूरी टीम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर परिषद से जुड़े सभी सदस्य और पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम गरिमामय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here