होम राज्य उत्तर प्रदेश आईजी बरेली ने बिल्सी पुलिस और अभियोजन टीम को दिया प्रशस्ति पत्र,...

आईजी बरेली ने बिल्सी पुलिस और अभियोजन टीम को दिया प्रशस्ति पत्र, बोले – त्वरित न्याय से समाज में जाएगा मजबूत संदेश,

बरेली आईजी की सख्ती और बिल्सी पुलिस की मुस्तैदी से दरिंदे को मौत की सजा, सम्मानित हुई जांच टीम,

बरेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश कुमार सिंह ने बिल्सी पुलिस और अभियोजन टीम की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान बिल्सी में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के जघन्य अपराध के दोषी जाने आलम उर्फ जैना को मृत्युदंड दिलाने की दिशा में तत्परता से की गई कार्रवाई के लिए दिया गया।

मजबूत पैरवी से मिला न्याय, मात्र दो माह में हुई चार्जशीट दाखिल

बिल्सी कोतवाली पुलिस और अभियोजन टीम की मेहनत से इस जघन्य अपराध में न्याय की प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ी। पुलिस ने दो माह के भीतर मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद 19 मार्च को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई।

आईजी बरेली ने पुलिस और अभियोजन टीम को किया सम्मानित

आईजी बरेली राकेश कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण केस में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बिल्सी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर सहित अभियोजन टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी, वीरेंद्र सिंह वर्मा, प्रदीप भारती, कोर्ट मोहरिर नीरज कुमार, महिला आरक्षी बबीता सैनी, आरक्षी संजीव कुमार, विक्की कुमार और मनोज कुमार को भी सम्मानित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना से पुलिस दल में उत्साह

आईजी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बिल्सी पुलिस और अभियोजन टीम ने न्याय दिलाने में जो तत्परता और दक्षता दिखाई, वह सराहनीय है। उनकी इस सफल पैरवी से समाज में कानून का भय स्थापित हुआ और पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिला। इस सम्मान से पुलिस और अभियोजन टीम का मनोबल बढ़ेगा और आगे भी इसी प्रकार कानून और न्याय की रक्षा के लिए वे तत्पर रहेंगे।

जनता में सकारात्मक संदेश, न्याय की जीत

इस फैसले और आईजी द्वारा की गई सराहना से समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और कोई भी अपराधी सजा से नहीं बच सकता। बिल्सी पुलिस और अभियोजन टीम की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि यदि पुलिस और प्रशासन ठान ले तो अपराधियों को जल्द से जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here