होम राज्य उत्तर प्रदेश अजय कुमार ने बिल्सी क्षेत्र के युवक के संग रची ₹11 लाख...

अजय कुमार ने बिल्सी क्षेत्र के युवक के संग रची ₹11 लाख की लूट की झूठी साजिश, पुलिस ने किया भंडाफोड़

वजीरगंज। सना कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी अजय कुमार ने अपने साथी विवेक भारती के साथ मिलकर ₹11 लाख हड़पने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस ने लूट की झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया।

झूठी लूट की दी थी सूचना

कंपनी के मैनेजर मोहम्मद जुबेर ने वजीरगंज पुलिस को सूचना दी थी कि दो बदमाशों ने अजय कुमार से ₹11 लाख लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की।

सख्ती में उगला सच

जांच के दौरान पुलिस को कई विरोधाभासी बातें मिलीं। जब अजय कुमार से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया। उसने कबूल किया कि अपने साथी विवेक भारती के साथ मिलकर कंपनी के पैसे हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी

गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और विवेक भारती के घर से पूरी धनराशि बरामद कर ली

  • अजय कुमार – ग्राम ढका, थाना अलापुर
  • विवेक भारती – ग्राम शेखपुर, थाना बिल्सी

पुलिस टीम को मिली सफलता

गिरफ्तारी करने वाली वजीरगंज पुलिस टीम में शामिल थे:

  • प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार
  • अपराध निरीक्षक नरेंद्र सिंह
  • उप निरीक्षक सुभाष कुमार
  • अन्य पुलिसकर्मी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया और कंपनी के ₹11 लाख सुरक्षित बरामद कर लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here