बिल्सी: होली के उपलक्ष्य में बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों ने गुलाल के रंगों से होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने होली से जुड़ी रंगोली बनाई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक गीतों पर नृत्य और होली के विशेष कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।
प्रबंधक ने दी शुभकामनाएं
कॉलेज प्रबंधक एड. प्रशांत शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. नेहा शर्मा, अरविंद देव सिंह, मोहिनी राठौर, प्रथम शर्मा, सुमाइला खान, कोशिकी, प्रतीक्षा, सलोनी, निशा, शिवम, अनीता, अमित और जॉनी शर्मा सहित कई छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


























