होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी कोतवाली में होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक,...

बिल्सी कोतवाली में होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

बिल्सी। आगामी होली और रमजान के मद्देनजर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तहसील और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी नई परंपरा को रोकने की बात कही।

बैठक में तहसीलदार राहुल गुप्ता ने सभी से भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा को नहीं अपनाने दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो।

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि होली के दौरान अराजकता फैलाने वालों को पहले से चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रिपल राइडिंग और नाबालिगों के बाइक चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य, सिटी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक इंतजार हुसैन सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग, ग्राम प्रधान और समाजसेवी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here