बिल्सी। श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में आगामी 10 मार्च (सोमवार) को श्री श्याम फाग निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विस्तृत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गुरुजी विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा सुबह 8:00 बजे श्री श्याम भवन, निकट सब्जी मंडी से प्रारंभ होगी। यह यात्रा नगर के मुख्य बाजार, अटल चौक और बालाजी चौक होते हुए दोपहर 12:00 बजे श्री श्याम मंदिर, जजपुरा धाम, उझानी पहुंचेगी।
श्याम भक्तों में इस यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जाजपुर धाम पहुंचने के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


























