होम राज्य उत्तर प्रदेश थाना मुजरिया गेट पर अनियंत्रित कार की टक्कर से पीआरडी जवान की...

थाना मुजरिया गेट पर अनियंत्रित कार की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

बिल्सी: थाना मुजरिया के गेट पर बीती रात एक अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर से वहां ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की मौत हो गई। हादसे में थाने की बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई

रात 11 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, पीआरडी जवान महेंद्र पाल सिंह (55 वर्ष) रात लगभग 11:00 बजे थाने के गेट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सहसवान की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार अनियंत्रित होकर थाने के गेट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थाने की बाउंड्री वॉल गिर गई और कार दीवार में घुस गई

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे में महेंद्र पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

आरोपी चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here