होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी सहित कई स्थानों पर अब बनाए जाएंगे 18 वर्ष से अधिक...

बिल्सी सहित कई स्थानों पर अब बनाए जाएंगे 18 वर्ष से अधिक आयु के आधार कार्ड

बिल्सी: अब 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ उझानी नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि बिल्सी सहित जिले के कई अन्य डाकघरों में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. वैभव शर्मा ने जानकारी दी कि पहले सिर्फ उझानी के सब पोस्ट ऑफिस में 18+ आधार कार्ड बनाए जाते थे, लेकिन अब इस सुविधा का विस्तार कर दिया गया है।

इन डाकघरों में मिलेगी आधार कार्ड बनाने की सुविधा:

प्रधान डाकघर, बदायूं
सब पोस्ट ऑफिस, बिल्सी
सब पोस्ट ऑफिस, इस्लामनगर
सब पोस्ट ऑफिस, सहसवान
सब पोस्ट ऑफिस, दातागंज
सब पोस्ट ऑफिस, उझानी

अब नागरिक अपने नजदीकी डाकघर जाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यह नई व्यवस्था लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक होगी, जिससे उन्हें दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here