बिल्सी: बिसौली-कछला हाईवे पर परौली गांव के निकट बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि हादसे में हुसैनपुर निवासी जितिन, धर्मेंद्र और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल धर्मवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि चारों युवक एक ही बाइक से जल लेने कछला गंगा घाट जा रहे थे। तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है, और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी पहचान की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

























