


बदायूं: पंजाबी समाज सेवा समिति, बदायूं की ओर से आज दिनांक 24 फरवरी को होटल फोर लीफ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति के महासचिव राजेंद्र अनेजा ने की।
सभा में बदायूं के समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना के ज्येष्ठ पुत्र आईजी उत्तराखंड केवल खुराना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दुःखद समाचार से बदायूं का पूरा समाज स्तब्ध है।
शोक सभा में केवल खुराना को बदायूं का “लाल” और “बदायूं रत्न” बताते हुए उनकी समाजसेवा और योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्री गुरदीप सिंह ने किया। इस दौरान पंजाबी समाज के संरक्षक बरिष्ठ पत्रकार सुशील ढींगरा, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डी.के. चड्डा, पंजाबियों के स्तंभ ज्योति मेहंदीरत्ता, अनिल जटवानी, हरीश बजाज, जगजीत वोहरा, विकास आहूजा, मोनू मिनोचा, तनुज आहूजा, अमित गांधी, राजेश ढींगरा, रुपिंदर लंबा, नवनीत सिंह सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


























