होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: किसान की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और बेटे सहित तीन...

बिल्सी: किसान की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और बेटे सहित तीन गिरफ्तार

बिल्सी। थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम रिसौली मोहन पट्टी में 14 जनवरी को बंद पड़े ईंट भट्टे के पास मिली किसान की लाश के पीछे का सच पुलिस ने उजागर कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि किसान रमाकांत ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में फांसी लगा ली थी, लेकिन परिवार ने आत्महत्या को हत्या का रूप देने के लिए शव को फेंक दिया

ऐसे सामने आया मामला

14 जनवरी को गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर एक बंद पड़े ईंट भट्टे में रमाकांत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस जांच में पाया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण फांसी से दम घुटना था। इसके बाद पुलिस ने परिवार और पड़ोसियों से गहन पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

परिवार ने छिपाया सच

पड़ोसी वीरपाल पुलिस जांच में बार-बार मृतक के घर आता-जाता दिखा। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि 13 जनवरी की रात रमाकांत ने घर में फांसी लगा ली थी। रमाकांत की पत्नी ओमवती और बेटा विनेश ने डर के कारण शव को हटाने की योजना बनाई। तीनों ने मिलकर रमाकांत के शव को डनलप (बैलगाड़ी) में रखा और सुनसान ईंट भट्टे के पास फेंक दिया, ताकि मामला हत्या जैसा लगे

पारिवारिक विवाद बना आत्महत्या की वजह

जांच में यह भी सामने आया कि रमाकांत के परिवार के लोग उसके साथ दुर्व्यवहार करते थेपत्नी और बेटा उसे ठीक से खाना तक नहीं देते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने रमाकांत की पत्नी ओमवती और बेटे विनेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है, जबकि पड़ोसी वीरपाल पर साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया गया है

गिरफ्तार किए गए आरोपी

  1. ओमवती (मृतक की पत्नी)
  2. विनेश (मृतक का बेटा)
  3. वीरपाल (पड़ोसी)

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here