होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ‘गुड...

बदायूं: लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ‘गुड लक पार्टी’

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में 7 फरवरी को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए ‘गुड लक पार्टी’ बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा व रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी और प्रधानाचार्य दीपक त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वेदव्रत त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद कक्षा 10 के विद्यार्थियों को बैच पहनाकर स्वागत किया गया

छात्रों की शानदार प्रस्तुतियां
कक्षा 9 के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, मनोरंजक खेलों का आयोजन भी हुआ, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह बना रहा।

सम्मान और विदाई के खास पल
कक्षा 10 के विद्यार्थियों को उनके विशेष गुणों और विद्यालय में योगदान के आधार पर उपाधियां दी गईं। इसके अलावा, स्मृति चिह्न और उपहार भी भेंट किए गए।

भावुक पल और शुभकामनाएं
हेड गर्ल सौम्या पाठक ने धन्यवाद भाषण देते हुए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने छात्रों को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के आयोजन के साथ हुआ, जिससे यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here