बदायूं में डॉ. उर्मिलेश जन चेतना समिति द्वारा जिलाधिकारी श्रीमती निधि श्रीवास्तव से प्रेरणा लेकर जिला कारागार और बाल शिशु गृह में निरुद्ध महिलाओं और बच्चों को कम्बल, स्वेटर सेट, कॉपी-किताब, और अन्य जरूरी वस्तुएं वितरित की गईं।





इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती निधि श्रीवास्तव स्वयं कारागार पहुंचकर अपने करकमलों से सामग्रियों का वितरण किया। कार्यक्रम में समिति की महिला सदस्यों ऋचा अशेष और रीतिका गुप्ता ने जिलाधिकारी का बुके देकर सम्मान किया। जिलाधिकारी ने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी जनहित में ऐसे कार्य करने चाहिए।
कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं की खुशी और उत्साह देखने लायक था। कारागार जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार, जेलर रणवीर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सी. के. जैन, व्यापारी रूपेन्दर सिंह लाम्बा, व्यवसायी नितिन गुप्ता, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। समिति ने बच्चों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराकर भविष्य में भी इसी प्रकार सहायता करने का आश्वासन दिया।


























