बिल्सी के मुख्य बाजार स्थित नगर पालिका कार्यालय के निकट बहुप्रतीक्षित बाबा एम्पोरियम का भव्य शुभारंभ आगामी 15 जनवरी को होगा। इस प्रतिष्ठान में हॉलमार्क आभूषणों की विशाल रेंज उपलब्ध होगी।
बाबा एम्पोरियम के संचालक एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वाष्र्णेय ने बताया कि शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली नगर निगम के महापौर उमेश गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, सदस्य विधान परिषद बजेश पाठक, पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक शेखूपुर धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा पूर्व प्रत्याशी डी.के. भारद्वाज, और वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन उपस्थित रहेंगे।
इस प्रतिष्ठान के उद्घाटन को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है।


























