होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर विशेष कीर्तन दरबार...

बदायूं: गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन

बदायूं।सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव की खुशी में बदायूं के मोहल्ला लोटनपुरा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में सोमवार की शाम एक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुखमनी सेवा सोसाइटी लोटनपुरा के सदस्यों द्वारा कीर्तन गायन किया गया। गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला से सरदार गुरदीप सिंह और उनके कीर्तन जत्थे की बच्चियों ने गुरबाणी कीर्तन गायन किया।

इसके उपरांत, सरदार जितेंद्र पाल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन के बारे में विस्तार से संगत को कथा सुनाई। अरदास के बाद, आई हुई संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। इस दीवान में गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला के प्रधान सरदार मंजीत सिंह और गुरुद्वारा पंजाबी जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रतिपल मौजूद रहे। गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला और गुरुद्वारा जोगीपुरा की संगत ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अंत में, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा और श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष मनजीत खन्ना ने आई हुई संगत का धन्यवाद करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की लाख-लाख बधाइयाँ दीं।

कार्यक्रम में मुख्य योगदान गुरुद्वारा लोटनपुरा कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल, सचिव रामू चौधरी, नरेंद्र चौधरी, आनंद सूर्यवंशी, त्रिलोकीनाथ, सरदार राहुल, मनोहर, ज्ञानी सरदार सत्येंद्र सिंह, श्री सुखमनि कमेटी के सचिव अमित रॉय, धर्मेंद्र चौधरी, राकेश संतोषी, अध्यक्ष मनजीत खन्ना, उपाध्यक्ष अमित कैलाश, अमरदीप, अंकित रॉय, राजेंद्र, अशिष रोहिल्ला, विवेक रत्नाकर, संजय कटारिया, अतुल कटारिया, दिशांत रॉय, शलभ संतोषी और लोटनपुरा की सतसंगत ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस आयोजन में पूरे क्षेत्र से संगत ने भाग लिया और गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से जुड़ी शिक्षाओं और आदर्शों को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here