होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: श्री महेश बाल विद्या मंदिर के छात्र ने जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता...

बिल्सी: श्री महेश बाल विद्या मंदिर के छात्र ने जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान,

बिल्सी। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिल्सी के कक्षा 11 के छात्र ओम राठौर ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सम्मान और नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता में ओम राठौर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज, 25 दिसंबर को राजकीय महाविद्यालय, बदायूं में आयोजित समारोह में जिला अधिकारी बदायूं एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा ₹3000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यालय का गौरव बढ़ा

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने छात्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने छात्रों को अटल जी के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।

विद्यालय के प्रबंधक सुवीन मालपानी ने ओम राठौर को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह का उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना और उन्हें उनकी लेखनी के माध्यम से समाज में बदलाव के लिए प्रेरित करना था।इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बिल्सी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here